क्षेत्रीय
14-Feb-2026


चांद के सलैया का मामला पुलिस कर रही जांच छिंदवाड़ा (ईएमएस)।चांद थाना क्षेत्र के सलैया स्थित एचएफडीएल फैक्ट्री की लेबर कॉलोनी में एक श्रमिक अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मामले में थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि सलैया की यहां रहने वाला रोशन और उसका पिता राधेश्याम तांती जो मूल रूप से बिहार के निवासी है। जो लेबर कॉलोनी में रहकर फैक्ट्री में पिता-पुत्र बोरी सिलाई का काम करते थे। १२ फरवरी को रोशन ने अपने घर खाना खाने के लिए गया था। इसके बाद वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो साथियों ने कमरे में जाकर देखा तो वह गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य श्रमिकों की मदद से शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई बघेल ने बताया कि उक्त युवक ने किन पस्थितियों ने फांसी लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका है। गौरतलब है कि सलैया की इस फैक्ट्री में पूर्व में भी इस तरह की घटना सामने आ चुकीं हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। टीआई का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026