क्षेत्रीय
14-Feb-2026


छिंदवाड़ा से भूराभगत का लिया जा रहा ११० रूपए किराया छिंदवाड़ा (ईएमएस)।महादेव मेले में श्रद्धालूओं के साथ खुलेआम लूट की जा रही थी। बस संचालकों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक वसूला जा रहा था। जिसकी शिकायत यात्रियों द्वारा लगातार जिला प्रशासन से की जा रही थी। यात्रियों की शिकायत के बाद जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा रात में यात्रियों से अधिक किराए वसूली के खिलाफ प्राथमिकता से खबर का प्रकाशन किया गया था। जिसके बाद परिवहन विभाग ने मामले में गंभीरता से लेते हुए रात में बसों की जांच शुरू कराई। जांच में कई बस चालकों द्वारा नियमविरूद्ध बसों का परिचालन करते हुए पाया गया। जिसके बाद विभाग ने बस चालकों पर चालानी कार्यावाहीं की। जांच व परिवहन विभाग की सख्ती के बाद बस चालकों द्वारा अब यात्रियों के साथ किराए के नाम पर की जा रही लूट पर कुछ हद तक विराम लग गया है। शुक्रवार की रात्रि प्राईवेट बस स्टैंड से जाने वाली बसों से यात्रियों ने निर्धारित किराया लिया। प्राईवेट बस स्टैंड में छिंदवाड़ा से भूराभगत जाने वाली बसों से ११० रूपए किराया लिया। हालांकि शासन द्वारा छिंदवाड़ा से भूराभगत तक १०४ रूपए किराया निर्धारित किया गया है। लेकिन बस चालकों का कहना है कि चिल्हर की वजह से यात्रियों से ११० रूपए लिए जा रहे है। इसी तरह छिंदवाड़ा से पचमंढी तक के लिए भी यात्रियों से १८० रूपए से २०० रूपए किराया वसूला गया है। १५ वाहनों पर की चालानी कार्यवाहीं परिवहन विभाग द्वारा मेले में चल रहे छोटे बड़े सभी वाहनों की जांच की जा रही है। श्ािनवार को भी विभाग ने १५ वाहनों पर चालानी कार्यवाहीं करते हुए राजस्व प्राप्त किया है। आरटीओ अनुराग शुक्ला ने बताया कि महादेव मेले पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच में मुख्यत: यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, किराया सूची, आपातकालीन द्वार पर दरवाजा लगा होना, अग्निशामक यंत्र साथ ही वाहन संबंधी समस्त दस्तावेजों, महाराष्ट्र राष्ट्र राज्य की सीमा से संचालित हो रहे वाहनों का मोटरयान कर, यात्रियों की ओवरलोडिंग की सघनता से जांच की गई। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाये जाने पर 15 वाहनों पर 14 हजार 100 रूपये की चालानी कार्यवाही कर राजस्व प्राप्त किया गया। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026