क्षेत्रीय
14-Feb-2026


ब्रह्ममूहूर्त से अभिषेक-पूजन शुरू, जगह-जगह होंगे भंडारे छिंदवाड़ा (ईएमएस)। आदिदेव भगवान महादेव की विशेष पूजा औरउनके प्रति श्रद्धा का पर्व शिवरात्रि रविवार को पूरे जिले में मनाने की तैयारी हेा गई हे। सुबह बह्म मुहूर्त में शिवधाम में अभिषेक और पूजन के साथ उनके विग्रहों और प्रतिमाओं के विशेष श्ऱृंगार किया जाएगा। शहर के प्रसिद्ध शिवधामों और मंदिरों में इसकी तैयारियां हो गई है। रंगरोगन के साथ रंगबिरंगी रोशनियों से धार्मिक परिसर नहा रहे हैं। मंदिर में भक्तों की पूजा के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रहीं हैं। मंदिर के रास्तों को सजाकर टेंट लगाया जा रहा है। इधर, मंदिरों में प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।मुख्य मेला स्थल पातालेश्वर में मंदिर परिसर में सफाई कर बेरीकेड्स लगाए गए हैं। इस मंदिर में रात तीन बजे से शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लाइन लग जाती है जो शाम तक रहती है। यहां विशाल मेला भी लगता है जिसमें जिलेभर के लोग शामिल होने आते हैं। इसके अलावा अनगढ़ हनुमान मंदिर, टाउनहॉल स्थित मंदिर, बरारीपुरा स्थित शिव मंदिर, पुराना छापा स्थित महादेव मंदिर, संकट मोचन मंदिर स्थित शिवधाम, गुलाबरा, चंदनगांव स्थित महादेव मंदिर में विशेष अभिषेक और फलाहारी भंडारों का आयोजन इस बार भी किया जाएगा। हर मुहल्ले और चौराहे पर होगा भंडारा शिवरात्रि पर हर साल की तरह इस बार भी मंदिर परिसरों के साथ ही हर चौराहें पर फलाहारी भंडारों की तैयारियां की गई है। पातातेश्वर मेला परिसर में ही एक दर्जन से ज्यादा जगह भंडारे होंगे। इसके आलवा सामाजिक और धार्मिक संगठनों के आलवा मुहल्लों और कालोनियों में भी प्रसाद बांटा जाएगा। ज्योर्तिलिंगों के होंगे दर्शन पातालेश्वर मेला क्षेत्र में तो बाहर ज्योर्तिलिंगों की झांकी हर साल सजाई जाती है। अनगढ़ हनुमान मंदिर में दस फिट के बर्फानी शिवलिंग बनाकर शाम को अभिषेक पूजन किया जाएगा। दीनदयालपुरम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के राज राजेश्वर धाम में गो-मुख शिवलिंग और शिव परिवार की प्रतिष्ठा की जाएगी। महाकाल मंदिर में भस्मारती मोक्षधाम स्थित महाकाल मंंदिर में महाशिवरात्रि पर खास मेला लगता है। इस दिन बाबा महाकाल की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। उसकी तैयारियां भी चल रहीं हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां बाबा महाकाल की भस्मारती भी होती है। इसमें शामिल होने के लिए असंख्य शिवभक्त यहां उपस्थित रहते हैं। भोलेनाथ का विशेष श्रृंग्रार भी यहंा आकर्षण का केंद्र रहता है। शनिवार को निकली भोलेबाबा की बारात पातालेश्वर धाम में भोलेनाथ का तीन दिनी विवाहोत्सव मनाया गया। शनिवार की दोपहर को भोलेबाबा की बारात निकाली गई। चार फाटक पर बारात का भव्य स्वागत किया गया। इधर शाम को मातारानी की डोली भी निकाली गई। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी कराई गई। गाजे बाजे के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026