क्षेत्रीय
14-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)।अनाजों के समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद भी उन दामों पर किसानों की उपज न रखीदने, किसानों को इस साल मक्का उत्पादन में हुए भारी घाटे, उन्हें बिजली, पानी और उर्वरक की समस्याओं को लेकर पिछले चार महीनों में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया गया। कांग्रेस अब किसानों के मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी 23 फरवरी को कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें छिंदवाड़ा से भी बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के नेता और किसानों के शामिल होने की संभावना है। इस संबंध में 17 फरवरी को एक बैठक छिदंवाड़ा में हो रही है जिसमें किसान कांग्रेस और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और किसान नेता इस प्रदेश व्यापी आंदोलन में शामिल होने की रणनीति बनाएंगे। देश में किसानों की समस्याओं के साथ अमेरिका भारत व्यापार समझौते को भी कांग्रेस किसान विरोधी बता रही है। प्रदर्शन में ये मुद्दा भी शामिल रहेगा। इसके अलावा इसी मामले में जिले में भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन जगह-जगह करेगी। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार केा यह बैठक बुलाई गई है इसमें जिला किसान कांगे्रस के जिला, ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया है। जिले में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन और भोपाल में विधानसभा घेराव में शामिल होने को लेकर विस्तार से बैठक में चर्चा की जाएगी। गौरतलब है प्रदेश में मक्का का सबसे ज्यादा और अच्छी गुणवत्ता वाला मक्का उत्पादन करने वाले छिंदवाड़ा ले के किसान इस फसल को लगाकर रो रहे हैं। मक्का को दाम इतने कम मिले हैं कि उनकी लागत तक नहीं निकली। जिन किसानों ने बैंक से कर्ज लिया था वे उसे वापस पटाने की स्थिति में भी नहीं है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर पूरे जिले में प्रदर्शन किए और किसानेां के साथ बैठक कर उनके हालात जाने। जिला मुख्यालय सहित फसल के वाजिब दामों और उर्वरकों को लेकर उग्र आंदेालन भी हुए बावजूद इसके सरकार कोई ठोस निर्णय लेने के कारण अब कांग्रेस प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही है। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026