छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को रोहनाखुर्द पंचायत के मिट्ठेखापा गांव में किसान संवाद किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने किसानों से चर्चा में बताया कि भारत सरकार का यह बजट कृषि के साथ अर्थव्यवस्था के रीढ़ को मजबूत करने वाला बजट है । इसमें किसानों के लिए किसान की आय में वृद्धि करने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए यह बजट अत्यंत सकारात्मक है । भारत-विस्तार नामक बहुभाषायी एआई टूल के माध्यम से कृषि प्रणाली को तकनीक से जोड़ा जाएगा । उच्च मूल वाली खेती को बढ़ावा देते हुए नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी फसलों के लिए विशेष सहायता का प्रावधान किया गया है । इसके अतिरिक्त सहकारी संस्थाओं को पशु चारे और बिनौले की आपूर्ति पर कर कटौती का लाभ देकर कृषि क्षेत्र को मजबूती दी गई है। पशुपालन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है । बजट 2026-27 में 500 जलाशय और अमृत सरोवरों को एकीकृत कर मछली पालन क्षेत्र को सशक्त बनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। किसान क्रेडिट योजना में विस्तार करते हुए बजट में प्रावधान किया गया है कि एक हेक्टेयर वाले लघु किसानों को अब ढाई लाख तक की ऋण राशी दी जाएगी तथा सीमांत तथा बडे किसानों को किसान के्रेडिट कार्ड के तहत 5 लाख रूपये तक का ऋ ण उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपसिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर रामसिंग पटेल, राजकुमार उसरेठे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026