छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मातृ पितृ पूजन हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जिसे पाश्चात्य संस्कृति ने भुला दिया था। आसाराम गुरुकुल ने पूजन का पुन: प्रारंभ कराया गया और आज पूरे देश में इसे मनाया जाता हैं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम को संबांधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सराहनीय है। कार्यक्रम में गुरूकुल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता की पूजा आरती उतारी तो वहीं माता-पिता ने भी बच्चों को आर्शीवाद दिया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। पूजा अमरवंशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ने सभी अतिथियों एवं अन्य राज्यों से पधारे पालकों का आभार व्यक्त किया। महापौर विक्रम अहके,योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई, समाजसेवी पूरन राजलानी, चंद्रकुमार चंदु जैन, रोहित पोफली, पूर्व प्राचार्य पीडी शर्मा, गोविंद चौरसिया, रंजीत परिहार, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े सहित बड़ी संख्या मेें छात्र- छात्राएं और महिला आश्रम से साधिका बहने अन्य लोग उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026