खेल
15-Feb-2026
...


- गर्दन पर गुदवाया नया ‘एम’ टैटू नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 में व्यस्त हैं, लेकिन व्यस्तता के बीच भी उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद खास सरप्राइज दिया है। नताशा स्टैनकोविक से तलाक के बाद यह पहला मौका है जब हार्दिक ने अपने शरीर पर एक पर्सनल और भावनात्मक टैटू बनवाया है। यह टैटू न सिर्फ उनके नए रिश्ते की झलक देता है, बल्कि उनके और माहिका के बीच बढ़ती नजदीकियों को भी खुलकर दर्शाता है। हार्दिक ने अपनी गर्दन पर एक यूनिक डिज़ाइन वाला स्थायी टैटू गुदवाया है, जिसे एलियंस टैटू की टीम ने तैयार किया है। इस टैटू में ‘एम’ अक्षर के साथ दो तेंदुओं का आर्टवर्क है। शुरुआती योजना सिर्फ माहिका को एक छोटा-सा ट्रिब्यूट देने की थी, लेकिन रिश्ते की गहराई और उनकी भावनाओं पर लंबी बातचीत के बाद यह कॉन्सेप्ट और गहरा, ज्यादा लेयर्ड और प्रतीकात्मक बन गया। टैटू में बना पहला तेंदुआ बेहद बोल्ड और वास्तविक दिखता है, जो शक्ति, जुनून और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना गया है। वहीं दूसरा तेंदुआ बहती हुई लाइनों से बनाया गया है, जो पहले तेंदुए के चारों ओर परछाई की तरह घूमता है और अपनी कर्व्ड लाइनों के भीतर ‘एम’ बनाता है यानी माहिका के नाम का पहला अक्षर। यह डिजाइन दर्शाता है कि दो मजबूत व्यक्तित्व, अपनी पहचान खोए बिना, रिश्ते में एक-दूसरे के साथ संतुलन बनाकर कैसे आगे बढ़ते हैं। हार्दिक ने यह टैटू दिल्ली में टीम इंडिया के दूसरे मैच के दौरान बनवाया था। इसके बाद वे कोलंबो रवाना हो गए हैं, जहां भारत को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेलना है। मैदान पर जिस तरह हार्दिक अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, अब वही समर्पण वे निजी रिश्तों में भी साफ तौर पर दिखा रहे हैं। उनका यह नया टैटू न सिर्फ एक प्यार भरा इशारा है, बल्कि उनके जीवन के नए अध्याय का प्रतीक भी बन गया है। डेविड/ईएमएस 15 फरवरी 2026