क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


रायगढ़। जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक के हाथ पर मयूर पंख का टैटू है और उसने चेक शर्ट और खाकी रंग का पैंट पहन रखा था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे, बिलासपुर से ओडिशा की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने युवक अचानक कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)15 फरवरी 2026