क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


- कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी किए दर्शन - जेसीज कोरबा द्वारा किए प्रयास की करी सराहना कोरबा (ईएमएस) जेसीआई कोरबा द्वारा मोती सागर बस्ती के समीप निर्मित मुक्तिधाम में भगवान शंकर की 15 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई हैं। कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन किये। कोरबा मोती सागर बस्ती स्थित मुक्तिधाम में पहुंचने पर वहां की व्यवस्था देखकर शोक मग्न लोग भी जेसीआई कोरबा की प्रशंसा करने लगते हैं। मुक्तिधाम में अपने स्वर्गवासी परिजन को अग्नि के सुपुर्द कर देने वालों के कष्ट में थोड़ी कमी लाने के उद्देश्य से परिसर में ही 15 फीट ऊंची भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस मूर्ति की पूजन-अर्चन कर इसका अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने जेसीआई कोरबा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब वह कोरबा के महापौर थे तब इस मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था। लेकिन बाद में जब जेसीआई ने इस मुक्तिधाम की व्यवस्था अपने हाथ में ली तब से यहां की व्यवस्था अति उत्तम हो गई है। मुक्तिधाम परिसर में ही भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने वाले राहत महसूस करेंगे। 15 फरवरी / मित्तल