क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत ग्राम बिजौर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंदार ए. गोकटे ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह व हृदय संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। अपोलो हॉस्पिटल्स के जनसंपर्क प्रतिनिधि अजय जाड़े भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने पंजीयन, मार्गदर्शन और व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दिया। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। मनोज राज 15 फरवरी 2026