मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी नगर थाना ने एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के महाराज गंज निवासी आलोक कुमार, रवि कुमार एवं राजेश मलिक उर्फ खन्ना शामिल है। विदित हो कि पिछले आठ फरवरी की रात्रि में नगर थाना को सूचना मिली थी कि महाराजगंज पेट्रोल पंप के पास स्थित पत्ता फैक्ट्री के व्यवसायी से कुछ व्यक्तियों द्वारा लेभी (रंगदारी) मांग की जा रही है। व्यवसायी अमित कुमार द्वारा लेभी नहीं देने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी अमित कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार नगर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचें तो पुलिस का वाहन देखते ही सभी व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पत्ता फैक्ट्री के व्यवसायी अमित कुमार से पूछ-ताछ किया गया तो उक्त घटना सत्य पाया गया इस संदर्भ में नगर थाना द्वारा कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस घटना को गंभिरता से लेते हुए अपराधी कि गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था टीम द्वारा अनुसंधान,बाहरी स्त्रोतों एवं जिले कि तकनीकि टीम की मदद से आस-पास के सभी सीसीटीवी फूटेज का गहन अवलोकन कर पिछले 13 फरवरी को उक्त घटना में शामिल 3 अभियुक्त का सफलता पूर्वक विधिवत रूप से गिरफ्तारी कर ली गई है। विशेष पूछ-ताछ के क्रम में आरोपियों द्वारा बताया गया कि इस घटना में एक अभियुक्त और शामिल है जो अभी घर से फरार चल रहा है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १५ फरवरी/२०२६/ईएमएस