क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) भिंड के नेशनल हाईवे बायपास पर रविवार को पल्सर बाइक से बाजार की ओर जा रहे, युवक को हाथी गड्डा क्षेत्र के पास पीछे से आए तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और टैंकर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हो गई। मृतक की पहचान आकाश सिंह भदौरिया (30) निवासी विनोद नगर कॉलोनी, भिंड के रूप में हुई है। वह पल्सर बाइक से बाजार की ओर जा रहा था, तभी हाथी गड्डा क्षेत्र के पास पीछे से आए तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और टैंकर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सामान्य गति से चल रहा था, तभी टैंकर चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक आकाश सिंह भदौरिया शनिवार को ही कांवड़ लेकर भिंड शहर आया था। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है |