क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के नर्सरी नगर अंतर्गत नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद जानकारी अनुसार कुछ लोगों ने मिलकर एक परिवार के दो से अधिक सदस्यों को जख्मी कर दिया। बताया जा रहा हैं की उन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने घटना को कारित करने वाले लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं। 15 फरवरी / मंथन मित्तल