क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


- गोंगपा सुप्रीमो तुलेश्वर मरकाम हुए सम्मिलित कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम मेडलीपारा स्थित ऐतिहासिक गिद्धौर गढ़ में प्रथम वर्ष एक दिवसीय गिद्धौरगढ़ गोंडवाना महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडीयन गाथा, पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ की गई, जिसने पूरे वातावरण को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) सह विधायक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने गोंडवाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी पहचान और इतिहास को जानने तथा उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गोंगपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम, जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा सभापति अधिवक्ता संतोष मरावी, ग्राम पंचायत सासिन के सरपंच परमेश्वर सिंह टेकाम, ग्राम पंचायत नवापारा के पूर्व सरपंच महेश मरकाम, पूर्व सरपंच पति कुलदीप सिंह पोया, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज मरावी, रोजगार सहायक प्रतिभा मरावी, उपसरपंच लक्ष्मण सिंह कुसरो सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त लालजीत मरकाम, रामरतन सिंह उईके, बलदेव सिंह उर्रे, रामप्रसाद मरावी, राजू सिंह मरावी, शिव मरपच्ची, संतोष पोया, किताब सिंह पोया, पवन सिंह पोया, सुनील पोया, नरेंद्र आयम, शिवशंकर सिंह, शंकर ओलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन महोत्सव में सम्मिलित हुए। महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और लोककला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गोंडवाना संस्कृति का संरक्षण, युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार और क्षेत्रीय पहचान को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्षों में महोत्सव को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया। 15 फरवरी / मित्तल