मण्डला (ईएमएस)। जिले के बीजाडांडी थाना अंतर्गत खूटापड़ाव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी तत्काल 112 डायल और एम्बुलेस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। बीजाडांडी पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार स्कूटी सवार शनि रूकदरिया और प्रसादी लाल दोनों निवासी नारायणगंज, मानेगांव है। दोनों युवक बीजाडांडी से मानिकसरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खूटापड़ाव के पास मोड़ पर जबलपुर की ओर से मंडला की तरफ आ रही एक ब्रेजा कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डायल 112 का स्टाफ पहुंचा और घायलों को सीएचसी बीजाडांडी में उपचार के लिए ले भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों को डायल कर्मियों की मदद से तत्काल दोनों घायलों को बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति और शरीर पर आई गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि हालत में सुधार न होने और स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर वाहनों की गति अधिक होने के कारण चालक संतुलन नहीं बना सके। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि हादसा किस वाहन की लापरवाही से हुआ। / ईएमएस / 15/02/2026