क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर, जिला दतिया में विगत 12 फरवरी को फीफा कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल वितरण उत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 25 प्राथमिक ,माध्यमिक विद्यालयों से आए शिक्षकों के साथ छात्र - छात्रों को फुटबॉल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मानसिंह प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम बीकर के सरपंच शैलेष दांगी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना एवं विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।