क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


जयपुर हादसे में मारे गये लोगों के शव जबलपुर पहुंचे जबलपुर (ईएमएस)। जयपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जबलपुर के पांच श्रद्धालुओं को आज एक साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सोमवार सुबह शहर में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिलेगा, जब पांचों की अर्थियां एक साथ उठेंगी। हादसे की खबर से पहले ही शोक में डूबे परिजनों और परिचितों के बीच मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि जयपुर में एक सड़क हादसे में जबलपुर के ग्रीन सिटी निवासी एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी. रविवार को पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव एम्बुलेंस के जरिए जयपुर से जबलपुर लाए गए। देर रात शहर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं। आज सोमवार सुबह लगभग 10 बजे सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सभी मृतक धार्मिक यात्रा पर निकले थे और खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी जयपुर के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई थी।