क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री बी.डी . शर्मा के साथ अल्प प्रवास पर दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रघुबीर कुशवाह, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, आई.जी. चंबल सचिन अतुलकर, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया एयरपोर्ट से ग्वालियर जिले के डबरा स्थित एशिया के इकलौते नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया और आगामी योजनाओं पर चर्च की।