- बिल्वपत्रेश्वर महादेव का हुआ अलौकिक श्रृंगार; विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने की महाआरती :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिल्वपत्रेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ और उनके संपूर्ण शिव परिवार का मनोहारी और विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे निहारने के लिए मीडिया जगत के सैकड़ों सदस्य एकत्रित हुए। धार्मिक अनुष्ठान की कमान प्रसिद्ध पुरोहित पं. धीरेंद्र राजौरिया ने संभाली। उन्होंने पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ महादेव का अभिषेक एवं पूजन संपन्न करवाया। इसके पश्चात आयोजित महाआरती में समूचा प्रेस क्लब परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस आध्यात्मिक उत्सव में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे विशेष रूप से सम्मिलित हुए। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम एवं पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। आयोजन में पत्रकारिता, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख विभूतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। :: मीडिया जगत का अनूठा समागम :: पर्व के इस अवसर पर महासचिव प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, मनीष मक्खर, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले और विजय भट्ट प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही, सीमा रुपेश व्यास, शैलेश पाठक, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, नाना नागर, शिक्षाविद गिरधर नागर और धर्मेश यशलाहा ने भी महादेव के दर्शन लाभ लिए। कार्यक्रम में विमल गर्ग, विनोद गोयल, राहुल वावीकर, प्रवीण सावंत, सिराज अहमद, सतीश गौड़, मुस्ताक भाई, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, आशीष शर्मा, गोपाल वर्मा, नितिन सोलंकी, भरत बामने, अनिल पुरोहित, योगेश निम, आशीष तिवारी, बालकृष्ण मुले, सौरभ पवार, लोकेंद्र चौहान, प्रो. अखिलेश राव, माला सिंह ठाकुर, केशव गुप्ता, पारस जैन, भवानी आर्य और मुकेश मोलवा सहित शहर के वरिष्ठ और युवा पत्रकार साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। :: प्रसादी वितरण के साथ समापन :: आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं और मीडिया कर्मियों के बीच विशेष प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन के अंत में प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी सहयोगियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रकाश/15 फरवरी 2026