- 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र नरसिंहपुर (ईएमएस)। सेंट आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान नरसिंहपुर में 30 दिवसीय आवासीय असिस्टेंट बुक कीपर का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 9 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने ग्रामों में जाकर स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करें। उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि स्वरोजगार की दिशा में संस्थान द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर असेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद सिंह, निदेशक सेंट आरसेटी श्रीमती अनामिका मल्ल, श्री आशीष नामदेव, श्रीमती शिखा कुशवाहा, श्री गगन शर्मा, श्री रत्नेश दुबे एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे। राहुल वासनिक/ ईएमएस / 15/02/2026