राज्य
भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने महाशिवरात्रि पर्व पर पुल पातरा स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से आयोजित शिव बारात में सम्मिलित हुई और धर्मलाभ अर्जित किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुल पातरा स्थित रजक समाज पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं शिव बारात में भी सम्मिलित हुई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 15 फरवरी, 2026