भोपाल(ईएमएस)। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल पर महाशिवरात्रि पर्व पर सायं 5:00 बजे मंदिर प्रांगण से रथ, डीजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। यह शिव बारात वर्धमान सिटी एवं पटेल नगर क्षेत्र से होकर निकली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए नृत्य एवं भक्ति भाव से शिव बारात में सहभागिता की। इस अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती का विशेष एवं दिव्य श्रृंगार किया गया तथा संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में चारों प्रहर विशेष अभिषेक संपन्न हुए। रात्रि 8:00 बजे से विश्व जनकल्याण, अमन-शांति एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना के साथ भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक विधि-विधान से कराया गया। धर्मप्रेमी नागरिकों ने सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहें। हरि प्रसाद पाल / 15 फरवरी, 2026