राज्य
15-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। रांझी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग बालक को दो सुअर मार बम सहित गिरफ्तार किया है. रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मानेगांव तालाब सामुदायिक भवन के सामने एक 17 वर्षीय नाबालिग बम फेंकने की नियत से खड़ा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोचा उसके पास से दो सुअर मार बम बरामद किये गये. इसके साथ ही एक अन्य आरोपी अभिषेक स्वामी उर्फ आदि को भी बम सहित गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 5 विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / शहबाज/ 15 फरवरी 2026/ 06.00