राज्य
15-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। घमापुर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने कथिम प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किये जाने से व्यथित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है. घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार घमापुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी की दोस्ता इंस्टाग्राम पर हर्ष उर्फ मोंटू सकतेल नाम के लड़के से हुई. लड़का लड़की एक ही समाज के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिये राजी हो गई थे. 16 फरवरी की शाम को हर्ष ने शादी से इंकार कर दिया, अगले दिन लड़की ने फांसी लगा ली. परिजनों के कथनों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हर्ष उर्फ मोंटी सकतेल के खिलाफ धारा 108 के तहत आत्म हत्या के लिये उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है. सुनील साहू / शहबाज/ 15 फरवरी 2026/ 06.00