राज्य
15-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने महाशिवरात्रि पर्व पर पूर्वी निशातपुरा स्थित शिव-शिवालय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शिव बारात का शुभारंभ किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्वी निशातपुरा स्थित शिव-शिवालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर शिव बारात का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने नागरिकों को बधाई दी। इस मौके पर जोन क्र. 03 के अध्यक्ष देवेन्द्र भार्गव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 15 फरवरी, 2026