राज्य
15-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। जिले के पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी क्षेत्र में एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक आदिवासी युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा. युवती कुछ समय से अपने घर से लापता थी. चेहरे में गंभीर चोर के निशान हैं. पूरा चेहरा लहू लुहान दिखाई पड़ रहा है. लिहाजा प्रथम दृष्टा हत्या का संदेह प्रतीत हो रहा है. मृतिका की उम्र 19 से 20 वर्ष के आसपास बताई गई है. जिसकी शिनाख्त माढोताल निवासी एक आदिवासी परिवार की लड़की के रूप में हुई है. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया। टीम ने मौके से नमूने और अन्य संभावित सुराग एकत्र किए। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या के एंगल से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। सुनील साहू / शहबाज/ 15 फरवरी 2026/ 06.00