क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


PPO भोपाल से जारी होने की करी जा रही बात जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि पेंशन अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी दे रहे है कि मार्च माह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पी. पी. ओ. (पेंशन प्रकरणों का निराकरण) भोपाल से जारी होना है लोक निर्माण विभाग संभागीय कार्यालयों के कार्यभारित स्थापना के समयपाल, चौकीदार, माली वाहन चालकों के पेंशन प्रकरण मधु शर्मा असिस्टेड डिस्टिक पेंशन अधिकारी के पास लंबित है लोक निर्माण विभाग संभागीय कार्यालयों से प्रकरण ऑन लाइन भेजने की जानकारी संबंधितों को दी जा रही है वहीं पेंशन कार्यालय प्रकरण जमा होने से ही मना कर रहा है, कुछ कर्मचारियों को सेवा निवृत या निधन होने पर उनके परिजनों को पिछले 5, 6 माह से पेंशन ही नहीं मिल रही है। कुछ कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में और कंप्यूटर में जन्म तिथि गलत दर्ज होने से भी पेंशन नहीं मिल रही है, श्री मति मधु शर्मा असिस्टेड डिस्टिक पेंशन अधिकारी द्वारा कहा जा रहा है कि 28 फरवरी तक केश करा लो मार्च माह से पी. पी. ओ. भोपाल से जारी किए जाएंगे। आपत्ति के नाम पर लटके पेंशन प्रकरणों पर पी पी ओ जारी नहीं किए जा रहे है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी,आलोक अग्निहोत्री, प्रशांत सौंधिया,बीरेंद्र चंदेल, एस पी बाथरे, अरुण पटेल, अर्जुन सोमवंशी,रवि बांगड़, राजाराम डेहरिया, बीरेंद तिवारी,अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, परशुराम तिवारी, शैलेश गौतम, विनय नामदेव, सुशील गुप्ता, सतीश देशमुख, झारिया, महेंद्र पटेल, रविन्द्र राय ने पेंशन के पी. पी.ओ. भोपाल से जारी होने की कार्यवाही को गलत बताते हुए तत्काल पेंशन कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरणों में पी. पी. ओ. जारी करने की मांग की है। संघ द्वारा चेतावनी दी गई है कि सात दिवस के अन्दर समस्त लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया तो कार्यालय का घिराव कर प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी पेंशन अधिकारी की होगी।