हाथरस (ईएमएस)। पंकज धवरैय्या के धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और RSP नगर अध्यक्ष मोनू चतुर्वेदी सैकड़ों साथियों के साथ पहुंचे और दुग्धाभिषेक कर स्नान कराया। धरना स्थल पर ही मिट्टी से शिवलिंग की स्थापना कर पंकज धवरैय्या ने विधि-विधान से शिवपूजन किया। मौके पर दिल्ली गऊ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र धिन्गनिया, आरएसपी दिल्ली प्रभारी पंकज गौतम तथा राष्ट्र निर्माण दल आगरा से मनोज कुमार फौजी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा हिन्दू रक्षा वाहिनी अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सनातन धर्म रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अरुण दीक्षित सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचे युवाओं ने रक्त से ‘पंकज धवरैय्या’ लिखकर प्रतीकात्मक समर्थन जताया। कार्यक्रम में हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा सहित अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे। धरना स्थल पर दिनभर समर्थन का सिलसिला जारी रहा और विभिन्न संगठनों ने आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। ईएमएस / 15/02/2026