क्षेत्रीय
15-Feb-2026


हाथरस (ईएमएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17 फरवरी, मंगलवार को सुबह 11 बजे लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर हाथरस सहित पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस सिपाही चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जारी बयान में कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान लागत और कर्ज के बोझ से दबे हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव के माध्यम से अहंकारी सत्ता को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि जनता अन्याय सहन नहीं करेगी। आंदोलन के जरिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ मजबूत किए जाएंगे। साथ ही अविनाश पांडे, तौकीर आलम तथा अजय राय के नेतृत्व में चल रहे अभियान को गति देने की बात कही गई। कांग्रेसजनों से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। ईएमएस / 15/02/2026