राज्य
16-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विगत कुछ दिनों से अवसाद में चलने के कारण नशे की गिरफ्त में आएं एक कंपनी के डायरेक्टर की रिहेब सेंटर में भर्ती होने के दो घंटे बाद ही मौत हो गई, उनको वहां अचानक अटैक आया था। मृतक के पिता राज्य शासन के कई महत्वपूर्ण पदों के साथ रतलाम नगर निगम में कमिश्नर भी रह चुके हैं। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आयोग पिता रामकुमार पटेरिया उम्र पचास साल निवासी शालीमार सुखलिया की कल शाम अचानक आएं हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे कल शाम ही महालक्ष्मी नगर स्थित एक रिहैब सेंटर में भर्ती हुए थे और करीब दो घंटे बाद उनकी तबीयत वहां अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एम अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और हार्ट अटैक की पुष्टि की। पूछताछ में पुलिस के जानकार प्राप्त हुई कि आयोग एलएक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर थे और कारोबार के चलते वे पिछले कुछ समय से अवसाद में थे इसी कारण उन्हें नशे की लत लग गई थी। और वे खुद इसे छोड़ना चाहते थे जिसके चलते पत्नी व पिता से चर्चा के बाद वे रिहेब सेंटर पहुंचे थे। जहां ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक आयोग के पिता रामकुमार पटेरिया राज्य शासन में कई महत्वपूर्ण पदों के साथ रतलाम नगर निगम में कमिश्नर भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे बैतूल स्थित अपने पैतृक घर में रहते हैं और इंदौर में बेटे-बहू से मिलने आते-जाते रहते थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।