क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। प्रदेश के शिवपुरी के करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में भोपाल के वकीलों ने सोमवार को अपना विरोध जताते हुए किसी भी तरह की कोर्ट कार्यवाही से दूर रहते हुए अदालत में अपना काम बंद रखा। घटना से आक्रोशित वकीलो ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भोपाल मे अधिवक्ताओं ने तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। इस दौरान वकीलो ने कोर्ट परिसर में ही पैदल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओ का कहना है की अब वकीलो पर हमले की घटनॉऐ लगातार बढ़ती जा रही है, लिहाजा उनके लिए अडवोकेट प्रोक्शन एक्ट लागू किया जाना बेहद अवश्यक हो चुका है। पूर्व में भी इसकी मांग उठी लेकिन सरकार ने वकीलों की मांग को नजरअंदाज किया। वहीं वकीलो ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ फार्स्टट्रेक कोर्ट में मामला चलाये जाने सहित केस की जांच किसी स्पेशल एजेंसी से कराये जाने की भी मांग की है। वहीं वकीलो के काम बंद होने के कारण अपने परिवार वालो की जमानत के साथ ही अपने मामलो की पेशी पर आये लोग काफी परेशान नजर आए। गौरतलब है कि 14 फरवरी को करेरा अभिभाषक संघ के सदस्य अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे कोर्ट जा रहे थे। पुराने विवाद के चलते भाड़े के शूटरों ने उन्हें निशाना बनाया। पुलिस ने फौरन ही कार्रवाई करते हुए आरोपियो और साजिशकर्ता युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जुनेद / 16 फरवरी