क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना ने सोमवार को बैठक आयोजित कर समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री और वैनगंगा संभाग के कार्यपालन यंत्री अनुपस्थित रहे। जिसके चलते उनका दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान एमपी ई-आफिस के माध्यम से पत्रों और फाइलों का निराकरण नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गई। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया कि वन मित्र पोर्टल पर वन अधिकार पट्टा के लिए दर्ज आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर पात्र व्यक्तियों को पट्टे प्रदान किये जाए। इसी प्रकार वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन किये जाने के प्रकरणों का शीघ्रता से निरकारण करने कहा गया। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगाये जा रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने कहा गया। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर्स एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को होटल, रेस्टारेंट आदि का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए। इसी प्रकार नगरीय निकायों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए। जल संसाधन, वैनगंगा संभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री और वैनगंगा संभाग के कार्यपालन यंत्री के अनुपस्थित थे। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने उनका 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। समाधान एक दिन में सेवा पोर्टल का अधिक से अधिक लोग उपयोग कर सके इसके लिए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गए। सभी अधिकारियों को एमपी ई-ऑफिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन प्राप्त होने वाले पत्रों एवं फाइलों का निराकरण करने कहा गया। समीक्षा के दौरान एमपी ई-आफिस के माध्यम से पत्रों एवं फाइलों का निराकरण नही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गई। डीईओ, डीपीसी, डीएसओ को जारी होगा नोटिस बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि समय सीमा में नाट अटेंडेंट वाली शिकायतों के प्रकरण में संबंधित अधिकारी को उसका 1 दिन का वेतन काटने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के लंबित पाए जाने पर जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को 500 दिनों से अधिक की लंबित 65 शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए। 19 फरवरी को शाम 6 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 250 तीर्थ यात्रियों को व्यवस्थित रूप से रवाना करने के निर्देश दिये गए और कहा गया कि रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों का स्वागत सत्कार करने की व्यवस्था की जाए। भानेश साकुरे / 16 फरवरी 2026