क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में जनपद फ़िरोज़ाबाद के जैन समाज के गोत्रों का सम्मेलनका आयोजन सामिति कार्यालय में किया गया। जहां अनेकों कार्यक्रमों का समावेश रहा । समति का द्विवार्षिक चुनाव हुआ वहीं 2026 के महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष व उनकी कमेटी का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के सहयोगी व लेखकों का अभिनन्दन भी किया गया। समारोह की अध्यक्ष‌ता कुलदीप मिलन जैन ने की। ध्वजारोहण देवेन्द्र रसूलपुर एवं विजय जैन एडवोकेट ने किया मंगलाचरण जितेन्द्र जैन जीतू ने किया। मंच का उद्‌‌घाटन मुकेश जैन रेमजा, कुलदीप मित्तल जैन ने चित्रअनावरण माँ सरस्वती, निमलसागर महाराज व महावीर स्वामी चित्र अनावरण क्रमशः विनोद अर्ग, निमिष जैन, शैलेन्द्र शैली, देवेंद्र जैन, दीप प्रज्वलन मुकेश जैन रेमजा, मनीष जैन किड्स,सौरभ जैन किड्स ने किया। मुख्य अतिथि अनुपचंद जैन ने कहा कि जैन समाज समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए वर्तमान में युवाओं की अधिक आवश्यकता है आपस में टकराव से बचें तथा सब का स्वागत करें। समिति के अध्यक्ष संजय जैन पी आर ओ ने कहा कि संगठन में शक्ति है तो सब कुछ सम्भव है वरना विरक्त व विनाश है। जैनगोत्रों के सम्मेलन में पद्‌मावती पुरवाल से डा०धरिन्द्र जैन, लमेचूबाल समाजसे राहुल जैन खरोआ महा समिति से संजय जैन बल्ले, जयसवाल समाज से महावीर प्रसाद जैन, अग्रवाल जैन समाज से निमेष जैन, पल्‌लीवाल समात्र से संजीव जैन आदि अध्यक्ष प्रतिनिधि पधारे जिन्होंने जैन‌ समाज को संगठित रहकर समिति द्वारा आयोजित ऐसे एकता के समारोह निरंतर करते रहना चाहिए। सभी ने समाज के शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं संस्कार संस्कृति के आयोजनों से युवाओं को जाग्रत करने और जोर दिया। सम्मेलन में जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के द्वि वार्षिक चुनाव पर चर्चा हुई जिसमे समिति द्वारा संजय जैन पी आर ओ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। संजय जैन ने कहा बहुत जल्द और निर्विघ्न चुनाव कराये जायेंगे। भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी तथा नवनीत जैन का समिति ने तिलक लगाकर तथा पीत दुपट्टा पहना कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। तीन दिवसीय महोत्सव में दूसरे दिन जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति का वृद्धजन, समाज सेवी एवं पत्रकार अभिनन्दन समारोह होगा पत्रकारों के सहयोगी लेखकों में मीडिया प्रभारी आदीश जैन, विनोद्‌ गर्ग तथा समाज सेवा मै अशोक भदावर विजय जैन एडवोकेट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समाचार पत्रों के वरिष्ठ जनों मै राजीव शर्मा , राजेश सिंह, संजीव भोला, विनोद गर्ग आदि पधारे। समारोह में संदीप जैन पिंकी, संजीव कांत जैन, धीरेश जैन सिंघई, आशीष जैन, अंकित जैन रेता, धर्मेन्द्र जैन रोकी, अंकित जैन, अरुण जैन केमिकल, सुनील जैन रेमजा, शैलेन्द्र जैन, सनी जैन, प्रवीण जैन, मानिक चंद्र जैन, प्रदीप जैन वर्धमान, मनीष जैन, मुकेश जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक, राजेश जैन, रमेश चंद्र जैन, अनुज जैन तुलसी बिहार, अंजया जैन, विशाल जैन एडवोकेट, सौरभ जैन आदि उपस्थित रहे। ईएमएस