क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ आगामी 20 फरवरी को जिला मुख्यालय में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में आंखों की सब प्रकार की जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। सांसद बंटी साहू के निर्देशन में यह शिविर लगेगा। मोतियाबिंद के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज की नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. भारती बदलानी और उनकी टीम द्वारा किए जाएंगे। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को दवाएं तथा चश्मे भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। शिविर गेट नंबर 1 अनगढ़ हनुमान मंदिर के बाजू से जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा में रखा गया है। सुबह 11बजे से शिविर शुरू होगा। ईएमएस/मोहने/ 16 फरवरी 2026