क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग धमतरी(ईएमएस)। जिले के लोहरसी से खरतुली तक बन रही नहर-नाली के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को आवेदन देकर जांच कराने और ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधियों महेश्वरी गजेंद्र तथा ओमकार सोनवानी ने बताया कि कंवर शाखा की इस नहर-नाली का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन ठेकेदार गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रहा है। नाली का सीमेंट और फ्लोरिन जगह-जगह से उखड़ने लगा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बैठक कर ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की सलाह दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद काम में लापरवाही बरती जा रही है। उनका आशंका है कि नहर में पानी छोड़े जाने पर कमजोर निर्माण के कारण सीमेंट बह सकता है, जिससे किसानों को नुकसान होगा और रेत-सीमेंट खेतों तक पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने चना, सरसों, गेहूं, मूंग और उड़द की फसल लगाई है। पिछले वर्ष फसल बेचने के बाद भुगतान करीब तीन महीने देरी से मिला था, जिससे किसान परेशान हुए थे। इस बार किसानों ने दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन से की है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)17 फरवरी 2026