क्षेत्रीय
- निकलेगी मराठा समाज की वाहन रैली ग्वालियर ( ईएमएस ) | मराठा साम्राज्य के संस्थापक और हिंदवी स्वराज्य के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज के 396वें जन्मोत्सव पर शहर के समस्त मराठा एवं हिन्दू समाज द्वारा इस अवसर पर एक भव्य और विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। 19 फरवरी को निकलने वाली इस रैली के माध्यम से शिवाजी महाराज के शौर्य और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। रैली में 500 से 700 वाहन शामिल रहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के गगन जाधव, दिगम्बर चव्हाण, रवि गरुड़, रोहित ताम्बे, मुकेश चंदन, सूरज राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।