क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में इस बार 82 लोगों की सुनवाई हुई। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 82 आवेदनों में से 44 आवेदन दर्ज किए गए। शेष 38 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।