क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते इन्दौर पुलिस ने बड़वाह क्षेत्र में ब्राउन शुगर सप्लाय करने वाले कुख्यात तस्कर वसीम उर्फ विक्की निवासी स्कीम नंबर 71-डी, गुमास्ता नगर इंदौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विगत दिनों गिरफ्तार ड्रग तस्कर ओमप्रकाश उर्फ कालू बोस ने पुलिस को वसीम के बारे में जानकारी दी थी उसकी निशानदेही पर ही कार्रवाई करते पुलिस ने वसीम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपित वसीम को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी ताकि उसके नेटवर्क की जानकारी निकाली जा सके और इस उससे संबंधित ड्रग रैकेट का खुलासा किया जा सके। आनंद पुरोहित/ 17 फरवरी 2026