क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- बाइक-स्कूटी व मोबाइल जब्त कांकेर(ईएमएस)। जिले के कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ बाइक, स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार नाथियानवागांव कोसा सेंटर इमली मोड़ के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। वे बाइक और स्कूटी में गांजा छिपाकर बिक्री कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम भूपेन्द्र जैन (25 वर्ष) और रमाकांत साहू (27 वर्ष) निवासी माकडी सिंगराय बताया। तलाशी के दौरान स्कूटी से करीब 496 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)17 फरवरी 2026