कोरबा (ईएमएस) कोरबा-चाम्पा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी एक 15 वर्षीय छात्रा की लाश मिली हैं। जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, वह कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस परिजनों, सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी प्रकार का मानसिक दबाव, विवाद या अन्य वजह तो इस घटना के पीछे नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। 17 फरवरी / मंथन मित्तल