-हमलावर ने खुद को मारी गोली, पुलिस पता लगा रही हमले का मकसद क्या था सैन फ्रांसिस्को,(ईएमएस)। अमेरिका के पावकेट स्थित एक आइस एरीना में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों में हमलावर भी शामिल है, जिसने घटना के बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना डेनिस एम लिंच एरिना में हुई। जहां कई स्कूलों का हॉकी मैच चल रहा था। उस समय एरीना में बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच से पता चला है कि हमलावर ने अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया है। मरने वालों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। गोली लगने से घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। अब तक ये पता नहीं चल सका है कि हमलावर ने फायरिंग क्यों की और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। पुलिस प्रमुख ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी स्कूलों ने इसकी पुष्टि की और बताय कि छात्र सुरक्षित हैं और परिवारों से मिलवाने की व्यवस्था की जा रही है। बता दें प्रोविडेंस के ठीक उत्तर में और मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा पर बसा पावकेट करीब 75,000 लोगों का शहर है। यह राज्य का चौथा सबसे बड़ा शहर है। रोड आइलैंड के गवर्नर ने सोशल मीडिया पर कहा कि रोड आइलैंड स्टेट पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद एरीना के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। यह घटना ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग के कुछ महीने बाद हुई है, जो रोड आइलैंड से कुछ ही मील दूर है। दिसंबर में प्रोविडेंस में ब्राउन यूनिवर्सिटी की बारस एंड होली इंजीनियरिंग बिल्डिंग में एक आदमी ने फायरिंग की थी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए थे। सिराज/ईएमएस 17फरवरी26