क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। खितौला थानान्तर्गत कल सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक मोटर मैकेनिक से विवाद कर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। तभी आवाज सुनकर दो लोग आये और बीच बचाव करने लगे। इस बीच मैकेनिक किसी तरह जान बचाकर भागा और अपने घर में जाकर छुप गया। घटना में मैकेनिक के पेट व सीने में गंभीर चोटें आयीं है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। खितौला पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर-१५ निवासी रमाकांत पटेल रेल्वे फाटक खितौला के पास मोटर साइकिल सुधारने की दुकान चलाता है। कल सुबह लगभग नौ बजे रमाकांत अपनी दुकान के बाजू से पीछे की ओर जाकर एक बबूल के पेड़ के पास खड़ा था तभी प्रिंस यादव और कृष्णा गोंटिया आये जो एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर रमाकांत के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विवाद करने से मना करने पर प्रिंस न अपने साथी कृष्णा गोंटिया से चाकू लेकर रमाकांंत पर हमला कर दिया। बचाव करते समय पीछे हटे रमाकांत को चाकू सीने में नीचे तरफ व पेट के ऊपर लग गया तभी शोर शराबा होने पर रमाकांत की दुकान के कर्मचारी सोनू पटेल और लखन पटेल बाहर निकल आये जिन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो रमाकंात अपनी जान बचाकर ब्रिज की ओर भागा और घर में जाकर छुप गया जिसे हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। सुनील साहू / शहबाज/ 17 फरवरी 2026