क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- बोले... मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ सीहोर (ईएमएस)। प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शिरकत की और व्यासपीठ को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना कर्जा उतारने आया हूं। दरअसल, सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं उत्साह का माहौल तब और भी बड़ गया, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी कथा में पहुंचे। उन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर दोगुनी खुशी छा गई। मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ समय पहले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पधारे थे और उन्होंने वहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी थी। उसी प्रेम और सम्मान के प्रतिदान स्वरूप अपना कर्ज उतारने आज वे सीहोर की पावन धरा पर आए हैं। - कुबेरेश्वरधाम की पवित्र भूमि पर आकर प्रसन्न हूं बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमने महाराज जी का कर्जा भी चुका दिया, पूछो कैसे ? महाराज जी हमारे यहां गए थे, हम महाराज जी के यहां आ गए। हम कर्जा किसी का रखते नहीं है, महाराज जी का तो रख ही नहीं सकते है। उन्होंने यहा भी कहा कि इस भूमि पर आकर बहुत प्रसन्न हूं। विमल जैन, 17 फरवरी, 2026