क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। सतलोक आश्रम उड़दन, बैतूल में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में रविवार से शुरू हुए महा विशाल भंडारे समागम के सोमवार को दूसरे दिन शहर से भी बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाविशाल समागम में लाखों की तादाद में भक्तगण आकर भंडारा प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। समागम की शुरुआत अखंड पाठ की वाणी के साथ हुई। बोध दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 17 फरवरी तक महा विशाल समागम मनाया जा रहा है, जिसमें 3 दिवसीय महा विशाल भंडारा व संत गरीबदास महाराज की अमृतमय वाणी का खुला पाठ आयोजित किया गया है, साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे रक्त दान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन 16 फरवरी को किया गया। इस बार संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में 21 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह हुआ जो महज़ 17 मिनट में ही गुरुवाणी के माध्यम से संपन्न हुआ जिसमें किसी भी प्रकार का कोई बाहरी आडंबर देखने को नहीं मिला, वर व वधू ने साधारण कपड़े पहन रखे थे किसी भी प्रकार का कोई श्रृंगार देखने को नहीं मिला। इस 3 दिवसीय समागम में आश्रम की ओर से प्रेरणादायक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से संत रामपाल महाराज के संघर्ष के स्थान संत और परमात्मा के मिलन के बारे में बताया गया। देहदान शिविर में समागम के दूसरे दिन तक 2754 लोगों द्वारा देहदान के संकल्प फॉर्म भरें गए है। सुनील साहू / शहबाज/ 17 फरवरी 2026