मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये तेजी दुनिया भर के बाजारों से मिेले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आई है। इस कारण दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक बढ़कर 83,450.96 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.65 अंक उछलकर 25,725.40 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान ही लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी आई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक बढ़कर 59,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक उछलकर 17,146.70 पर बंद हुआ। आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में आये उछाल से बाहर ऊपर आया है। वहीं एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इन्फ्रा लाभ में रहे । दूसरी ओर कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयलएंडगैस और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स पैक में बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, ट्रेंट, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट पर रहे। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली के चलते बाजार नीचे आया। सेंसेक्स 83,197 अंक कीगिरावट के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 165.35 अंक की गिरावट के साथ 83,111.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 25,637 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 25,600 के नीचे फिसल गया। बाजार सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को एशियाई शेयरों में मामूली बढ़त हुई। ईएमएस 17फरवरी 2026