क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- हजारो की नगदी जप्त भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की बागसेवनिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इलाके में खंडहर परिसर में चल रहे सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53,500 की नगीदी, सट्टा पर्चियां जब्त की हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं में मामला कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन सूचना मिली थी, कि यूसी प्लांट के सामने अमराई स्थित एक खंडहर में कुछ बैठकर सट्टे का संचालन कर रहे है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश देते हुए अंदर बैठे लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सात लोगों को सट्टा पर्चियों पर नंबर लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिवम नगरी (26), सिद्धार्थ ब्राह्मणे (52), शंकर पनघंडिया (29), राकेश नामदेव (28), संजय कोतकर (54), विक्की नगरी (28) और दीपेश जाटव (25) बताए। सभी बागसेवनिया और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। कार्यवाही के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से अलग-अलग नंबरो की अंकों और रकम की सट्टा पर्चियां जप्त की है, जिनमें हजारों रुपए के दांव दर्ज थे। अलग-अलग आरोपियों के पास से 2,400 रुपए से लेकर 6,500 रुपए तक की एंट्री वाली पर्चियां जब्त की गईं। वहीं 53,500 की नगदी भी बरामद की गई हैं। जुनेद / 17 फरवरी