राज्य
भोपाल(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी ने मंगलवार को हलवा-हलवी समाज भवन में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। हलवा हलवी समाज भवन में कक्ष निर्माण कार्य के लिए सांसद आलोक शर्मा ने अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। अब भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने से समाज को इसका फायदा होगा। हलवा-हलवी समाज ने सांसद आलोक शर्मा का आभार व्यक्त किया है। हरि प्रसाद पाल / 17 फरवरी, 2026