राज्य
17-Feb-2026


घर - घर से एक दीपक, आचार्य श्री के सिद्धांत को प्रकाशित करेंगे भोपाल(ईएमएस)। आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर विधोदय जैन युवा महासंघ के तत्वाधान में गुरु स्मृति दिवस पर आज बुधवार को संयम कीर्ति स्तंभ राजा भोज सेतु कमला पार्क पर सायं 7 बजे से भक्ति मय आरती, भजन संध्या के साथ घर- घर से एक दीपक श्रद्धालु समर्पित करेंगे, संस्था के अध्यक्ष अभिराज जैन, एडवोकेट सचिव यश जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 10 बजे से विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही विधोदय महासंघ के सदस्य आचार्य श्री के संदेश को जन जन तक पहुंचाने विशेष जन जागरण अभियान प्रारंभ करेंगे। संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष - अभिषेक राज जैन, सचिव - यश जैन, संयोजक - अंशुल जैन, कार्यक्रम संयोजक - गौरव जैन आई. टी., अर्पित जैन, हिमांशु जैन, हर्ष जैन, संकेत जैन, नीरज जैन सी.ए., अभिषेक जैन अबोध, इंजी. सौरभ जैन ने सभी से शामिल होने की अपील की है। अंशुल जैन / 17 फरवरी, 2026