बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग हरिद्वार (ईएमएस)। हरिद्वार पुलिस द्वारा 26 जनवरी 26 से 28 फरवरी 25 तक संचालित जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिद्वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/17 फरवरी 2026