छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मेडिकल कॉलेज के डीन और सुरक्षा कर्मी को पूर्व कैंटीन ठेकेदार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सुरक्षा कर्मी सुरेद्र नामदेव ने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आयुष चौरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि चंदनगांव निवासी सुरेंद्र पिता बाबूलाल नामदेव ने शिकायत में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात है। मंगलवार दोपहर जब वह ड्यूटी पर था तभी कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल के पास पूर्व कैंटीन ठेकेदार आयुष चौरिया निवासी उभेगांव चांद जिसे खाना बनाने का ठेका मिला था जिसका ठेका चार माह पूर्व ही खत्म हो गया है। अपने तीन साथियों के साथ आया तो सुरक्षा कर्मी सुरेंद्र ने उसे कैंपस में आने की वजह पूछी इसी बात को लेकर आयुष चौरिया और उसके साथियों ने मेडिकल कॉलेज के डीन अभय कुमार सिन्हा और सुरक्षा कर्मी सुरेंद्र नामदेव के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। टीआई ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की रिपोर्ट पर आरोपी आयुष चौरिया निवासी उभेगांव और उसके दो अन्य साथियों पर धारा 296(ड्ड), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/ मोहने/ 17 फरवरी 2026